,

कोटद्वार : दो बाघों ने किया हमला तो कुदाल लेकर भिड़ गया बुजुर्ग, इस तरह बचाई जान

कोटद्वार। उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले में आए दिन बाघ के हमले और आतंक की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव से सामने आया है। यहां रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव में खेतों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कोटद्वार। उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले में आए दिन बाघ के हमले और आतंक की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव से सामने आया है। यहां रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव में खेतों में जा रहे एक वृद्ध पर दो बाघों ने हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के सेरोगाड गांव के 70 वर्षीय मनवर सिंह रावत सुबह सुबह हाथ में कुदाल लेकर खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाघों ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग मनवर सिंह ने शोर मचाकर कुदाल से ही बाघों को भगाने में लगे रहे। एक बाघ तो झाड़ियों में छिप गया लेकिन दूसरा उनका पीछा करता रहा। बाद में काफी देर तक बुजुर्ग भी झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़े जिसके बाद दूसरा बाघ भी भाग निकला।

बता दें कि पौड़ी के गडोली में बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 10 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें