, ,

उत्तराखंड: जागरण में गई किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने किया गैंगरेप

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहते थे। उधर एक आरोपी को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहते थे। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

पीड़िता की मां ने 11 अक्टूवर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी सात अक्टूबर को पनियाली क्षेत्र में हो रहे जागरण में गई थी। रात करीब साढ़े 11:30 बजे के आसपास जागरण से लौटते हुए दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। वहां दोनों युवकों ने किशोरी का मुंह बंद कर दरिंदगी की। जिसके बाद दोनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। किशोरी की मां ने बताया किसी तरह उनकी बेटी घर पहुंची। किशोरी की मां ने दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले हिमांशु (24) और आशीष (23) पर लगाया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया. एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद हिमांशु को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आशीष की तलाश अभी जारी है।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड: जागरण में गई किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने किया गैंगरेप”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें