देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है। यह सीट केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब इस सीट उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने आज पत्रकारवार्ता कर इसकी घोषणा की। 20 नवंबर को विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। जबकि 23 नवम्बर को मतगणना होगी।
29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में उप चुनाव होगा। केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है।

















One response to “केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग”