,

उत्तराखंड: पत्रकार के साथ मारपीट, गहरे नाले में फेंका, हालत गंभीर

हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने पत्रकार को जान से मारने की नियत से पत्रकार को 10 फीट गहरे नाले में फेंक दिया। फिलहाल पत्रकार की हालत नाजुक बताई जा रही है। अवैध निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने पत्रकार को जान से मारने की नियत से पत्रकार को 10 फीट गहरे नाले में फेंक दिया। फिलहाल पत्रकार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अवैध निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार के साथ मारपीट
घटना नैनीताल के ऊंचापुल क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार वहां अवैध निर्माण की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर उन्हें जान से मारने की नियत से 10 फीट गहरे नाले में फेंक दिया। हमले में दीपक को गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य पत्रकार के साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं आरोपी
घटना के बाद दीपक ने थाना मुखानी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अजीत चौहान और अनिल चौहान नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया किया है। बताया जा रहा है कि यही आरोपी 7 नवंबर को भी एक अन्य पत्रकार से मारपीट कर चुके हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

प्रशासन की टीम ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त
घटना को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी ने निंदनीय बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही प्रशासन ने नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर मौके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें