, , , , , , , ,

उत्तराखंड : आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। चेतावनी के तौर पर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ सकते हैं और भूस्खलन की भी आशंका है।मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को भी देहरादून,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। चेतावनी के तौर पर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ सकते हैं और भूस्खलन की भी आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। बारिश के मद्देनजर आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। देहरादून में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है
उधर चमोली में बीती देर शाम हुई बारिश से गोपेश्वर की सड़कों पर नाले बहने लगे। कई स्थानों पर सड़क पानी से लबालब हो गई। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी पागल नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से बाधित रहा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें