,

श्रीनगर : प्रेम प्रसंग में धोखा खाई युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग

श्रीनगर। यहां एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी, लेकिन जल पुलिस ने अल्मोड़ा की युवती को सकुशल बचा लिया। युवती पूर्व में गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी है। उसने प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस उसके प्रेमी से भी पूछताछ करने की बात कर रही…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर। यहां एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी, लेकिन जल पुलिस ने अल्मोड़ा की युवती को सकुशल बचा लिया। युवती पूर्व में गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी है। उसने प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस उसके प्रेमी से भी पूछताछ करने की बात कर रही है।
आज सोमवार को अल्मोड़ा की एक युवती ने यहां अलकनंदा नदी पर बने श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ चिल्लाने लग गई। युवती की पुकार श्रीनगर परियोजना में कार्यरत लोगों ने सुनी तो तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर युवती को डूबने से बचाया।
पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीया युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है। युवती पूर्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा रही है और एक छात्र संगठन में सक्रिय भी रही है। युवती ने प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद मानसिक तनाव में आकर ये कदम उठाया था। वह श्रीनगर मार्कशीट में करेक्शन कराने आई थी। युवती को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें