कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता “मिस इंडिया 2022” का ताज

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इवेंट रविवार देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। यह इवेंट रविवार देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा वो भरतनाट्यम डांसर भी हैं। फर्स्ट रनर अप रूबल राजस्थान के शाही राजघराने से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल को डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंटरेस्ट है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है। वहीं सेकंड रनर-अप शिनाता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वो 21 साल की हैं और उन्हें म्यूजिक काफी पसंद है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें