देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार 21 नये विधायक शपथ लेने के लिए सदन में पहुंचे हैं। इनमें ज्यादातर युवा चेहरे हैं। शपथ ग्रहण करने बाद इन विधायकों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का जोश दिखाई दिया। इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास नजर आया। सियासी दिग्गजों को मात देकर कई नए चेहरों ने जीत हासिल की है। विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहली बार 21 निर्वाचित विधायकों ने सदन के अंदर कदम रखा।
शपथ लेने से पहले और बाद भी नए विधायकों के चेहरों पर खुशी और जोश नजर आया। शपथ ग्रहण में पहले महिला विधायकों को वरीयता दी गई। सबसे पहले हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई अनुपमा रावत ने शपथ ली। पहली बार विधायक चुने गए अनुपमा रावत, दुर्गेश्वर लाल, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, बृजभूषण गैरोला, शिव अरोड़ा, संजय डोभाल, सुरेश सिंह चौहान, प्रमोद नैनवाल, सुरेश गड़िया, भोपाल राम टम्टा, सविता कपूर, मयूख महर, त्रिलोक सिंह चीमा, रेणु बिष्ट, रवि बहादुर, उमेश शर्मा काफी उत्साहित दिखे।
उत्तराखंड : पहली बार सदन पहुंचे 21 विधायकों से जनता को बंधी उम्मीद
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार 21 नये विधायक शपथ लेने के लिए सदन में पहुंचे हैं। इनमें ज्यादातर युवा चेहरे हैं। शपथ ग्रहण करने बाद इन विधायकों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का जोश दिखाई दिया। इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास नजर आया। सियासी दिग्गजों को मात देकर…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें












One response to “उत्तराखंड : पहली बार सदन पहुंचे 21 विधायकों से जनता को बंधी उम्मीद”