देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फल सब्जी मशरूम आदि के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया।
धामी ने ने कहा की बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से रोजगार जनित उद्योग लगाने से विकास की सामूहिक यात्रा तय होगी। इस प्लांट से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा एवं प्लांट के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नेचर बेस्टो एवं एमबी फूड्स 150 से 200 परिवारों को रोजगार देकर भरण-पोषण में सहायता कर रहा है। सरकार द्वारा जिस प्रकार से हरिद्वार के लिए मशरूम का चयन किया गया है, उसी प्रकार से प्रदेश में अल्मोड़ा में खुबानी, बागेश्वर में कीवी, चम्पावत में तेजपत्ता एवं मसाले, चमोली में मछली, देहरादून में बेकरी, नैनीताल में आडू, पौड़ी में माल्टा, रूद्रप्रयाग में चैलाई, टिहरी में अदरक, उत्तराकाशी में सेब, ऊधम सिंह नगर में आम एवं पिथौरागढ़ में हल्दी के उत्पादन हेतु चयनित किया गया है, इस योजना के तहत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों हेतु 49 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर दिये गये है। जिसके सापेक्ष 28 इकाईयां प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थापित हो गयी हैं। इनसे दूरदराज के गांवों में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने कहा उत्तराखंड में कृषि उत्पादों के बेहतर प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा एमबी फूड्स को मशरूम इकाई स्थापना हेतु हॉर्टिकल्चर मिशन ऑफ नॉर्थ-ईस्ट हिमालियाज योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया गया तथा, सरकार द्वारा राज्य सेक्टर योजना अंतर्गत पुराने पॉलीहाउस की पॉलिथीन बदलाव योजना में भी 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया एवं पूर्व में हॉर्टिकल्चर मिशन ऑफ नॉर्थ-ईस्ट हिमालियाज योजना अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉली हाउस निर्माण एवं जरबेरा पुष्प उत्पादन हेतु भी अनुदान दिया गया है। आने वाले समय में हम मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना को भी लागू करेंगे। जिससे 25 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, प्रदीप बत्रा, रवि बहादुर, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, मनमोहन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ
देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फल सब्जी मशरूम आदि के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया।धामी ने ने कहा की बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













