रुद्रप्रयाग/देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल जीवन में जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करें, परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा एवं उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। अधिकारियों को नर्सिंग कॉलेज को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुगमता से संचालित करना एक बड़ी चुनौती थी, किंतु जिला प्रशासन एवं सभी जन प्रतिनिधियों के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया।
उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। आने वाले वर्षों में और अधिक संख्या में श्रद्धालु केदार धाम में आएंगे। श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
धामी ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। 7 हजार पदों पर जल्द ही लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएंगी। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1 लाख से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बागवानी के क्षेत्र में भी एक हजार नए बगीचे तैयार किए जाएंगे। विकासखंड अगस्त्यमुनि के धारकोट में मिनी स्टेडियम बनाए जाने के लिए एकमुश्त धनराशि दी जायेगी।
स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जनपद को एक बड़ी सौगात मिली है जिससे कि क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद को पहली सौगात 1200 करोड़ की लागत से केदारनाथ रोपवे बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में 23 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं होगी, तथा 3 हजार नई नर्सों की वर्षवार भर्ती की जाएगी। 800 से अधिक एएनएम की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1500 एलटी तथा 1500 लेक्चर की तथा 1 हजार बेसिक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।
विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने जनपद वासियों को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि नर्सिंग कॉलेज बनने से पैरामेडिकल की पढ़ाई करने के लिए पहाड़ के युवाओं को अन्यत्र दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी, भारतभूषण भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे आदि उपस्थित थे।
अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री धामी ने दी नर्सिंग कॉलेज की सौगात
रुद्रप्रयाग/देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल जीवन में जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस दिशा में पूरे मनोयोग से…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













