, ,

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, इन छह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिख रहा है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिख रहा है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ​जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से खतरा बताते हुए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा विभाग ने 30, 31 मई और 1 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, इन छह जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें