, ,

कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव

देहरादून। कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बदरीनाथ विधानसभा से लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है। मंगलौर से कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को कैंडिडेट घोषित किया है। बीजेपी पहले ही कैंडिडेट अनाउंस कर चुकी है। ऐसे में अब उपचुनाव की जंग खुलेतौर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बदरीनाथ विधानसभा से लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है। मंगलौर से कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को कैंडिडेट घोषित किया है। बीजेपी पहले ही कैंडिडेट अनाउंस कर चुकी है। ऐसे में अब उपचुनाव की जंग खुलेतौर पर शुरू हो चुकी है।

गौर हो कि, भाजपा ने बदरीनाथ सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और हरिद्वार में मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं यूकेड़ी ने बच्ची राम उनियाल को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी बनाया है।

बता दें बीते दिनों ही भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था। इन दोनों ही सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है जबकि 13 जुलाई को नतीजे आने है। मंगलौर विधानसभा बसपा विधायक सरवत करीम के देहांत होने के बाद खाली हुई थी। जबकि बद्रीनाथ विधानसभा कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।

लेखक के बारे में

2 responses to “कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें