, ,

Chardham Yatra: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर रोक, इन्हें मिलेगी छूट

उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी द्वारा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी की एसओपी में कुछ बदलाव किये गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है।

SOP में किए ये बदलाव…

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

● रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात

● रात आठ बजे से 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वाले यात्रियों को ही बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जायेगा।

● रात 10 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

● सुबह चार बजे के बाद यातायात के आवागमन को दोबारा सुचारु रुप से संचालित किया जायेगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें