, ,

उत्तराखंड: बस और कार की जोरदार टक्कर, दिल्ली के 3 यात्री घायल

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है,जहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यगांव के पास एक बस और एक कार आपस में टकरा गईं। जिससे 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बस रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी और एक कार ऋषिकेश से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है,जहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यगांव के पास एक बस और एक कार आपस में टकरा गईं। जिससे 3 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बस रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी और एक कार ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही थी, लेकिन तभी मूल्यगांव के पास कार और बस की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पाली भेजा गया है।

लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार जनकपुरी, दिल्ली निवासी अजीत सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी उषा रानी (41 वर्ष) और उनकी बेटी कनक (16 वर्ष) घायल हो गए। घायलो को 108 से सीएचसी पाली भेजा गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें