देहरादून: खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

विकासनगर। देहरादून ​के विकासनगर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीररूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया, जहां से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

विकासनगर। देहरादून ​के विकासनगर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीररूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उप जिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की जान गई है, और साथ यह भी कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें