,

टिहरी : मैक्स खाई में गिरी, 4 लोग गंभीर

टिहरी। आज मंगलवार को बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागेश्वर सौड़-लाटा मोटर मार्ग पर एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक एक मैक्स 7 सवारियों को लेकर जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। आज मंगलवार को बालगंगा तहसील के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। नागेश्वर सौड़-लाटा मोटर मार्ग पर एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एक मैक्स 7 सवारियों को लेकर जा रही थी। तभी नागेश्वर सौड़-लाटा मोटर मार्ग पर लाटा गेट के पास मैक्स अनियंत्रित हो गई और  सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश जा रहा था हादसे में 3 लोगों को मामूली चोटें आई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से चालक फरार चल रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें