Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक, दो गंगा में बहे

 Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक, दो गंगा में बहे

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। सूचना मिलते ही एसडीआएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए। घटना 21 मई की शाम की है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।

Khabri Bhula

Related post