, ,

उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; यूपी के पांच लोगों की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

हादसे में इनकी गई जान

  • भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
  • सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
  • वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
  • रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
  • चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ-उम्र 34

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें