, ,

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने की पिता की हत्या, दोनों हरिद्वार से गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता को मौत के घाट उतार फरार हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी दुर्गेश कांत (47) शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता को मौत के घाट उतार फरार हो गई थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी दुर्गेश कांत (47) शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक थे। बीते बृहस्पतिवार को दुर्गेश कांत ने अपनी नाबालिग बेटी को घर पर उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। जिसके बाद दुर्गेश कांत ने अपनी बेटी को डांट लगाई। जिस बात पर नाबालिग ने आग बबूला होकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम तलाश में लगाई गई थी। हरिद्वार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। वहीं हाथरस से पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

लेखक के बारे में

2 responses to “प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने की पिता की हत्या, दोनों हरिद्वार से गिरफ्तार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें