,

 राजधानी देहरादून में कोरोना के तीन नए मरीज मिले…

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज एक निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मरीज मैक्स अस्पताल में सामने आया है। अभी तक 139 लोगों की जांच हुई, इनमें से 16 लोग पॉजिटिव आ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज एक निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मरीज मैक्स अस्पताल में सामने आया है। अभी तक 139 लोगों की जांच हुई, इनमें से 16 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के भी दो नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स ऋषिकेश की 27 वर्षीय नर्सिंग अधिकारी हाल ही में केदारनाथ यात्रा से लौटी थीं। यात्रा के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुखार, खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कतें हुईं। एहतियातन उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं दूसरा मामला भगत सिंह कालोनी का है, जहां 50 वर्षीय महिला को बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उन्होंने एक निजी लैब से कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

तीसरा संक्रमित चंद्रबनी निवासी 52 वर्षीय पुरुष है, जिन्होंने तबीयत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लिया। लक्षण संदिग्ध पाए जाने पर डाक्टरों ने उनका कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके प्राइमरी कान्टैक्ट्स की तलाश में जुटी हैं, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें, खासकर मौसम परिवर्तन और यात्रा से लौटने के बाद यदि कोई लक्षण नजर आएं, तो तुरंत जांच कराएं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, हाथों की सफाई और उचित दूरी बनाए रखना अब भी जरूरी है।

लेखक के बारे में

14 responses to “ राजधानी देहरादून में कोरोना के तीन नए मरीज मिले…”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें