, ,

केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीन और शव बरामद, अब तक छह लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में 13 जुलाई की आई आपदा के बाद से सर्च अभियान लगातार जारी है। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ मार्ग के लिनचोली में मलबे में दबे तीन शव मिले हैं। मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। जिसके बाद…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में 13 जुलाई की आई आपदा के बाद से सर्च अभियान लगातार जारी है। इसके साथ ही पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ मार्ग के लिनचोली में मलबे में दबे तीन शव मिले हैं। मलबा हटाते समय मजदूरों को कुछ शव दिखाई दिए। जिसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

गौरतलब है कि विगत 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिनमें से अब भी कई लोग लापता चल रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीन शव देर शाम को बरामद हुए थे। आज शवों को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं।

लेखक के बारे में

One response to “केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीन और शव बरामद, अब तक छह लोगों की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें