ऋषिकेश: रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा

ऋषिकेश। रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि पानीपत हरियाणा से दो पर्यटक टैक्सी बुक करके तपोवन…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि पानीपत हरियाणा से दो पर्यटक टैक्सी बुक करके तपोवन पहुंचे। दोनों पर्यटक गर्मी होने की वजह से सच्चा धाम घाट पर नहाते के लिए चले गए। यहां चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करके दोनों पर्यटक नहाते लगे। अचानक एक पर्यटक का पैर फिसला और वह देखते ही देखते गंगा में बह गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन गंगा में बहने वाले पर्यटक का पता नहीं चला है। गंगा में बहने वाले पर्यटक की पहचान 25 वर्षीय आनंद शर्मा के रूप में हुई है। आनंद शर्मा के दोस्त जावेद ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार तपोवन घूमने के लिए आए थे।

मुनिकीरेती के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाए हुई है। बता दें कि सूचना बोर्ड लगाने के बाद भी कई पर्यटक इसकी अनदेखी करते नजर आते हैं। इससे पहले भी कई घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें