, ,

हरिद्वार जिले में भीषण सड़क हादसे, एक युवक की मौत…

लक्सर: हरिद्वार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल है। हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा दरअसल लक्सर निवासी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

लक्सर: हरिद्वार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कार में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल है।

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा

दरअसल लक्सर निवासी व्यापारी नेता अजय वर्मा गुरूवार की शाम अपने परिवार के साथ कार में रुड़की में एक शादी में शामिल होने गए थे। देर रात जब वो वापस आ रहे थे तब कार भतीजा शलभ चला रहा था। लंढौरा के पास कार ने स्पीड ब्रेकर पर अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे वो सड़क पर ही पलट गई।

मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसे में शलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कार में मौजूद अजय वर्मा उनकी पत्नी सुनीता, शलभ की पत्नी मोहिनी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने पर परिवार वाले सभी को अस्पताल लेकर गए। सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पथरी थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसा

पथरी थाना क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हुए है। यहां छोटा हाथी वाहन की टक्कर बाइक से हो गई। बाइक में सवार पिता पुत्र घायल हो गए। महेंद्र अपने बेटे शिवम के साथ लक्सर जा रहे थे। तभी जमदग्नि पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगिरों ने घायल पुत्र और पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं चालक घायलों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें