, ,

देहरादून: BJP विधायक के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ की मारपीट

देहरादून। राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ उनके दफ्तर में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक के समर्थक ही थे। विधायक के समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा निर्देशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ उनके दफ्तर में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि विधायक के समर्थक ही थे।

विधायक के समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट

घटना शनिवार दोपहर की है। आरोप है कि किसी प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक के समर्थक अधिकारी पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे।

प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने विधायक को नियम-कानून का हवाला दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते दी देखते विधाताक के समर्थक हाथापाई पर उतर आए। मारपीट में घायल निदेशक को कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें