,

गुरुग्राम से ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्त गंगा में डूबे, एक बचाया, दूसरे की तलाश जारी

ऋषिकेश। गुरुग्राम हरियाणा के लक्ष्मण झूला घूमने आए दो युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। जबकि दूसरे युवक का गंगा में पता नहीं चल पाया। वहीं मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। गुरुग्राम हरियाणा के लक्ष्मण झूला घूमने आए दो युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। जबकि दूसरे युवक का गंगा में पता नहीं चल पाया। वहीं मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना प्राप्त हुई कि गोवा बीच पर तीन लड़के नहा रहे थे। जिनमें से दो युवक गंगा नदी में डूब गए। एक युवक नितिन त्यागी सेक्टर दो बल्लभगढ़ हरियाणा को बचा लिया गया। तीसरा साथी कार्तिक गंगा के किनारे खड़ा था। इस दौरान इनका एक साथी हिमांशु छाबड़ा 28 वर्ष पुत्र महेश छाबड़ा निवासी ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा नदी में डूब गया। वहीं लक्ष्मण झूला पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम की ओर से सर्चिंग की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें