, ,

उत्तराखंड; पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका, VC पद से देना होगा इस्तीफा

 देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका लगा है। अशोक कुमार को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा देना होगा। दरअसल अशोक कुमार को रिटायरमेंट के बाद हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था। उनकी इसी नियुक्ति को डॉ. डीएस मोर उर्फ देवेंद्र सिंह मोर और एक अन्य…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

 देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका लगा है। अशोक कुमार को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा देना होगा।

दरअसल अशोक कुमार को रिटायरमेंट के बाद हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था। उनकी इसी नियुक्ति को डॉ. डीएस मोर उर्फ देवेंद्र सिंह मोर और एक अन्य याचिकाकर्ता ने हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

याचिका में कहा गया था कि अशोक कुमार की नियुक्ति कुलपति के पद पर गैरकानूनी है। कुलपति के वेतन निर्धारण से जुड़ा पत्र भी नियमों के खिलाफ है। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। ऐसे में याचिका का निस्तारण करते हुए अशोक कुमार को पद से इस्तीफा देने का आदेश दे दिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें