, ,

देहरादून के लालतप्पड़ में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल

देहरादून। डेंटल कॉलेज के समीप शनिवार कोस्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अर्टिगा कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के सभी एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। डेंटल कॉलेज के समीप शनिवार कोस्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अर्टिगा कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों के सभी एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में पांच से छह लोग सवार थे, जिनमें दो से तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें