रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा, जानें- क्या है लक्ष्य

नई दिल्ली। सेना में भर्ती (Army Recruitment) का सपना संजो रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने आज सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना लॉन्च करते हुए कहा, इस योजना से युवाओं को सेना में भर्ती का मौका मिलेगा और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई दिल्ली। सेना में भर्ती (Army Recruitment) का सपना संजो रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने आज सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना लॉन्च करते हुए कहा, इस योजना से युवाओं को सेना में भर्ती का मौका मिलेगा और रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया, यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में यह योजना सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। इस योजना के तहत भर्ती हुए जवानों की नियुक्ति केवल चार साल के लिए ही की जाएगी

. युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा। 
. इस दौरान अग्निवीरों को आकर्षण वेतन मिलेगा।
. सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर दिए जाएंगे।
. चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
. इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया
जाएगा। हालांकि, कुछ जवान अपनी नौकरी को जारी रख सकेंगे।
. 17.5  साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा।
. ट्रेनिंग 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी।
. 10/12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा। चौथी साल तक बढ़कर ये 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा अन्य रिस्क और हार्डशिप भत्ते भी मिलेंगे। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि दी जाएगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें