, ,

कैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री धामी एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें