,

चंपावत : टनकपुर में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल

चंपावत: टनकपुर में बुधवार देर रात को एक हादसा हो गया। पीलीभीत रोड पर एक निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। जानकारी प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू किया। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल 108 के माध्यम से खटीमा चिकित्सालय अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत: टनकपुर में बुधवार देर रात को एक हादसा हो गया। पीलीभीत रोड पर एक निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। जानकारी प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू किया। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल 108 के माध्यम से खटीमा चिकित्सालय अस्पताल पहुंचाया। 
मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मकान की शटरिंग ढहने से सारा कंक्रीट व सरिया नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 02 मजदूर घायल हो गए। 
एसडीआरएफ की टीम के हेड जितेंद्र गिरि ने बताया कि उन्हें खटीमा में एक निर्माणाधीन भवन के लेंटर गिरने के कारण उसमें दो मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी।  जिस पर वह तत्काल अपनी टीम के साथ खटीमा में घटनास्थल पर पहुंचे।  एक मजदूर को तत्काल निकाला जा चुका था।  दूसरा मजदूर जो मलबे में फंसा था उसके ऊपर काफी मलबा गिरा हुआ था और सीमेंट भी जमने लगा था।  इस कारण काफी सावधानी से प्लाई और सरिया को काटकर लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया है।  मजदूर का उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज चल रहा है और मजदूर स्वस्थ है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें