,

चंपावत: तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

चंपावत। दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है बस में हादसे के दौरान 26 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी अनुसार टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है बस में हादसे के दौरान 26 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी अनुसार टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सिन्याड़ी के समीप टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-चिल्लाहट मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी बताई जा रही है।

लेखक के बारे में

21 responses to “चंपावत: तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें