, ,

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

चमोली। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं जनपद चमोली में गैरसैण मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित कराया गया कि गैरसैण मार्ग के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं जनपद चमोली में गैरसैण मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित कराया गया कि गैरसैण मार्ग के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी रतन शाही के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबकि वाहन संख्या UK07 AD 4432 है और मरने वाले का नाम संजय सिंह रावत 40 बताया जा रहा है। जो कर्णप्रयाग के सिरी गांव का रहने वाला था।

लेखक के बारे में

One response to “चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें