कंगना के मुरीद हुए योगी आदित्यनाथ, कह दी ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके दमदार अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन वह सबसे ज्यादा अपने बेबाक बोलो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके दमदार अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन वह सबसे ज्यादा अपने बेबाक बोलो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा होती है। वैसे तो कंगना की फैन फॉलोइंग बहुत लंबी है, लेकिन उनकी इस लिस्ट में एक खास नाम और जुड़ गया है। वो नाम है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ऐसा कहते नजर आए जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि वह कंगना रनौत के मुरीद हो गए हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की है जिसमें योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि दुनिया का फिल्म सिटी बनेगा सबसे अच्छा फिल्म सिटी बनेगा। तभी एक बात के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ”कंगना जी की फिल्म तो जरूर देखूंगा मैं”। कंगना रनौत ने इस वीडियो क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर करते हुए लिखा है महाराज जी। इसी के साथ उन्होंने योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है।

Kangana Ranaut: कंगना के मुरीद हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कह  दी ये बात - Entertainment News: Amar Ujala

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पोस्ट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। आपको बता दें कि कंगना कई बार बीजेपी के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं और उनके बयानों को लेकर कई बार उन्हें बीजेपी को लेकर उनके ट्वीट्स खूब वायरल होते हैं। हाल ही में कंगना किसानों पर किए गए अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गई थी। इसके अलावा उन्होंने देश की आजादी को लेकर भी बयान दिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म ‘पंगा’ और ‘थलाइवी’ में नजर आईं थी। जहां ‘पंगा’ फिल्म में दोबारा से कबड्डी चैंपियन बनने की कहानी दिखाई गई है तो वहीं ‘थलाइवी’ में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। अब कंगना अपनी आगामी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में हैं।

लेखक के बारे में

2 responses to “कंगना के मुरीद हुए योगी आदित्यनाथ, कह दी ये बात”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें