, , ,

खुश खबरीः सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को मिली

बीसीसीआई ने घरेलू प्रतियोगिताओं का जारी किया शेड्यूल देहरादून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सकून देने वाली खबर है और खुशी का क्षण है। खेलों की दुनियों में उत्तराखंड निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है। बीसीसीआई ने 2021-22 के घरेलू सत्र में सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को दी है।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • बीसीसीआई ने घरेलू प्रतियोगिताओं का जारी किया शेड्यूल

देहरादून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सकून देने वाली खबर है और खुशी का क्षण है। खेलों की दुनियों में उत्तराखंड निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है। बीसीसीआई ने 2021-22 के घरेलू सत्र में सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को दी है। किक्रेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि बीसीसीआई ने घरेलू प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें सीनियर महिला वन डे प्रतियोगिता के एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। इस ग्रुप के सभी मुकाबले देहरादून में कराए जाएंगे। इसके अलावा सीनियर महिला टी-20 ट्राफी में भी एलीट-ए ग्रुप के मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे। हालांकि, सीनियर महिला वन डे और टी-20 प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुकाबले पुणे में आयोजित होंगे।
उत्तराखंड की पुरुष टीम सीके नायडू ट्राफी के ग्रुप मैच विजयवाड़ा में खेलेगी। रणजी ट्राफी के लिए राज्य की टीम एलीट-सी ग्रुप में शामिल है, जिसके सभी मैच कोलकाता में खेले जाएंगे। कूच बेहार ट्राफी में उत्तराखंड की टीम एलीट-डी ग्रुप में दिल्ली में अपने मुकाबले खेलेगी। सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में उत्तराखंड की टीम एलीट-ई ग्रुप में है, जिसके सभी मुकाबले हरियाणा में होंगे। वीनू माकंड प्रतियोगिता के मुकाबले उत्तराखंड हैदराबाद में और विजय हजारे ट्राफी के मुकाबले मोहाली में एलीट-डी ग्रुप में खेलेगा। वहीं, उत्तराखंड के पुरुष अंडर-25 स्टेट ए वनडे मुकाबले हैदराबाद में खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें