ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आर्मी का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा घायल

टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाइवे पर सोमवार को बेमर के पास सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे ट्रक चालक जवान की मौत हो गई और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाइवे पर सोमवार को बेमर के पास सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे ट्रक चालक जवान की मौत हो गई और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।वहीं मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें