बुल्ली बाई एप मामला : मास्टर माइंड महिला उत्तराखंड से गिरफ्तार

मुंबई। ‘बुल्ली बाई एप’ मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बताया कि इसकी मास्टर माइंड एक महिला है। जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। 21…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुंबई। ‘बुल्ली बाई एप’ मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बताया कि इसकी मास्टर माइंड एक महिला है। जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। 21 वर्षीय विशाल इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। 
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला बुल्ली बाई एप से संबंधित तीन अकाउंट का संचालन कर रही थी। पुलिस ने आगे बताया कि मामले में सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमैसिस्ट के नाम से एक अकाउंट शुरू किया था। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को उसने अन्य अकाउंट के नाम भी बदल कर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए थे।
गौरतलब है कि कुछ प्रमुख हस्तियों समेत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की एडिट की गई तस्वीरें बिना अनुमति के बुल्ली बाई एप पर ‘नीलामी’ के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया है। यह पिछले साल विवादों में आए ‘सुल्ली डील्स’ जैसा ही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें