धनौल्टी में खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत और दूसरा गंभीर

धनौल्टी। आज मंगलवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे-94 पर कंडीसौड़ तहसील के सिनालीगाड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

धनौल्टी। आज मंगलवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे-94 पर कंडीसौड़ तहसील के सिनालीगाड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार किशन सिह महंत ने बताया कि हादसे में घायल और मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। ट्रक ऋषिकेश से सीमेंट को लेकर जा रहा था, जो अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें