,

देहरादून : फ्लाईओवर पर पलटी कार ने ली बाइक सवार युवक की जान

देहरादून। आज मंगलवार को हरिद्वार-देहरादून रोड पर लालतप्पड़ के पास बने फ्लाईओवर पर अचानक एक कार पलट गई। जिसकी चपेट में आकर बाइक समेत उस पर सवार युवक नीचे जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। हादसे में एक कार अचानक फ्लाईओवर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज मंगलवार को हरिद्वार-देहरादून रोड पर लालतप्पड़ के पास बने फ्लाईओवर पर अचानक एक कार पलट गई। जिसकी चपेट में आकर बाइक समेत उस पर सवार युवक नीचे जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। हादसे में एक कार अचानक फ्लाईओवर पर ही पलट गई। कार पलटने से एक बाइक सवार उसकी चपेट में आकर अनियंत्रित हो गया और बाइक समेत फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आते जाते राहगीरों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में सवार कुछ लोगों को भी गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें