,

उत्तराखंड : दिल्ली तक पहुंची गुटबाजी, दून में भिड़े कांग्रेसी

देहरादून। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद जहां एक ओर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय सभी बड़े नेता दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर मौजूद हैं, वहीं देहरादून कार्यालय में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं।आज शुक्रवार को दून स्थित कांग्रेस मुख्यालय भवन में कांग्रेसी भिड़ गए और हरीश…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद जहां एक ओर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय सभी बड़े नेता दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर मौजूद हैं, वहीं देहरादून कार्यालय में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं।
आज शुक्रवार को दून स्थित कांग्रेस मुख्यालय भवन में कांग्रेसी भिड़ गए और हरीश रावत के समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने शाह पर हरीश के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले दूसरे गुट के लोग भी कांग्रेस से ही जुड़े हुए हैं। वहीं मारपीट करने वाले लोगों का आरोप है कि राजेंद्र शाह द्वारा उनके नेता के लिए अपशब्द कहे गए थे। जिसके बाद मारपीट तक बात पहुंच गई। हंगामे के बाद मुख्यालय में युवा एकत्र हो गए। हरीश रावत के समर्थक भी वहां मौजूद रहे। मौके पर समर्थकों ने हरीश के समर्थन में नारेबाजी की। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप का कहना है कि पिछले दो-तीन दिन से चर्चाओं में चल रहे तथाकथित कांग्रेस विवाद के आज शाम तक हल होने के आसार हैं। राज्य शाखा के तमाम शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से उनकी भी बात हुई है और सभी लोग मौजूदा संकट का तत्काल समाधान चाहते हैं। 

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड : दिल्ली तक पहुंची गुटबाजी, दून में भिड़े कांग्रेसी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें