,

दिग्गज गेंदबाज भज्जी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास लेने का ऐलान किया। हरभजन ने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए।भज्जी ने संन्यास का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा- सभी अच्छी चीजें खत्म…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई दिल्ली। आज शुक्रवार को दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास लेने का ऐलान किया। हरभजन ने भारत के लिए 23 साल में 711 विकेट लिए।
भज्जी ने संन्यास का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा- सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं। इस खेल ने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरभजन किसी आईपीएल टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। भज्जी ने भले ही 41 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया हो, लेकिन वे लंबे समय से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2016 में खेला था। 

लेखक के बारे में

2 responses to “दिग्गज गेंदबाज भज्जी ने क्रिकेट से लिया संन्यास”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें