,

जनरल रावत को आखिरी सैल्यूट : अंतिम दर्शन करने नेताओं समेत जुटी भीड़

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर कारज मार्ग स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर कारज मार्ग स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, कांग्रेस नेता राहुल समेत कई नेता जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैन्यकर्मियों ने दोपहर 12:30 से 13:30 बजे के बीच अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है। उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक 17 तोपों की सलामी दी जा रही है। बिगुल फूंकने और लास्ट पोस्ट( सैन्य अफसर को दी जाने वाली अंतिम विदाई वाली धुन) के बाद ही परिवार के लोग की चिता को मुखाग्नि देंगे।
अपने पिता जनरल रावत और माता मधुलिका रावत की बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी। जनरल रावत के साथ जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का आज शुक्रवार को दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को आर्मी के बेस अस्पताल से शंकर विहार में उनके आवास ले जाया गया। ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी भी पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे।    
उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

लेखक के बारे में

2 responses to “जनरल रावत को आखिरी सैल्यूट : अंतिम दर्शन करने नेताओं समेत जुटी भीड़”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें