उत्तराखंड; पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका, VC पद से देना होगा इस्तीफा
उत्तराखंड; पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका, VC पद से देना होगा इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को बड़ा झटका लगा है। अशोक कुमार को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा देना होगा।
दरअसल अशोक कुमार को रिटायरमेंट के बाद हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था। उनकी इसी नियुक्ति को डॉ. डीएस मोर उर्फ देवेंद्र सिंह मोर और एक अन्य याचिकाकर्ता ने हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
याचिका में कहा गया था कि अशोक कुमार की नियुक्ति कुलपति के पद पर गैरकानूनी है। कुलपति के वेतन निर्धारण से जुड़ा पत्र भी नियमों के खिलाफ है। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। ऐसे में याचिका का निस्तारण करते हुए अशोक कुमार को पद से इस्तीफा देने का आदेश दे दिया गया है।
