,

उत्तराखंड: पुलिस चौकी कैंपस में लगी भीषण आग, कई वाहन जले

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में अचानक से आग लग गई। चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में सुबह-सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते तेजी ये चौकी में खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आज शनिवार सुबह आईडीपीएल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में अचानक से आग लग गई। चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में सुबह-सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते तेजी ये चौकी में खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक आज शनिवार सुबह आईडीपीएल चौकी परिसर में खड़े पुराने सीज वाहनों में अचानक आग लगी हुई देखी गई। वाहनों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुराने सीज हुए चौपहिया वाहनों में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। गनीमत यह है कि दमकल विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया और आग अन्य वाहनों और चौकी तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं पुलिस शरारती तत्वों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने तो वाहनों में आग नहीं लगाई। पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड: पुलिस चौकी कैंपस में लगी भीषण आग, कई वाहन जले”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें