, ,

उत्तराखंड: कल से बुजुर्ग और दिव्यांग घर पर ही करेंगे मतदान, पोस्टल बैलेट की सुविधा होगी शुरू

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसआ सीटों पर पहले चरण में ही मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम प्रत्याशी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ बीजेपी जहां सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं तो वहीं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसआ सीटों पर पहले चरण में ही मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम प्रत्याशी दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक तरफ बीजेपी जहां सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस इस बार खाता खोलने की कोशिश में जुटी है।

वहीं उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट यानी घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन पौड़ी जिले में पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की प्रक्रिया 6 अप्रैल से ही शुरू की जाएगी। जबकि अन्य जिलों में 8 अप्रैल से पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी क्रम में उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे।

प्रदेश के 85 साल से ऊपर के कुल 65 हजार 160 मतदाता हैं, जिसमें 10 हजार 390 मतदाता ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य में कुल 80 हजार 330 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से मात्र 5 हजार 576 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान के लिए सभी जिलों में निर्वाचन टीमें हर एक मतदाता के घर जाकर मतदान कराएगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने कहा कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से बैलेट पेपर से मतदान के लिए फॉर्म 12-डी भरवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए 146 टीमें गठित की गई हैं। जिनमें 440 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिन्होंने फॉर्म 12-डी भरा था और बैलेट पेपर से मतदान नहीं करते हैं उनसे घोषणापत्र लिया जाए। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी ली। बैठक में कहा गया कि जो मतदान से वंचित रह जाएंगे उससे 10 अप्रैल को बैलेट पेपर से मतदान करवाया जाएगा।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड: कल से बुजुर्ग और दिव्यांग घर पर ही करेंगे मतदान, पोस्टल बैलेट की सुविधा होगी शुरू”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें