, ,

देहरादून में यहां सुनाई दी धमाकों की आवाज, दहशत में आए स्थानीय लोग, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आयी है। देहरादून के प्रेमनगर में धमाकों की आवाज सुनाई देने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। जब पुलिस को सूचना मिली तो अलग-अलग टीमें क्षेत्र में भेज कर वेरिफाई करवाया गया तो किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हुई। एसएसपी अजय…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आयी है। देहरादून के प्रेमनगर में धमाकों की आवाज सुनाई देने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। जब पुलिस को सूचना मिली तो अलग-अलग टीमें क्षेत्र में भेज कर वेरिफाई करवाया गया तो किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हुई। एसएसपी अजय सिंह भी प्रेमनगर क्षेत्र में रवाना हुए हैं।

आज थाना प्रेमनगर को एफआरआई और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। सूचना को वेरिफाई करने के लिये तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मौके पर रवाना की गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, साथ ही सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी खुद क्षेत्र में रवाना हुए हैं। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है।

थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया पुलिस टीमें निरंतर सूचना की पुष्टि के लिये प्रयासरत हैं, साथ ही आम जनता से अपील की जा रही है की ऐसी किसी सूचना पर घबरायें न, पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित ऐजेन्सीज से सम्पर्क कर सूचना की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें