, ,

उत्तराखंड में IMD ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश भर में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक आने वाले दो से तीन दिनों तक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद आज अचानक मौसम ने फिर करवट बदली। तड़के से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश भर में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश का अंदेशा जताया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, व पिथौरागढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान है। 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज देहरादून में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 01 अप्रैल को देहरादून में ओलावृष्टि और बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड में IMD ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें