, ,

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे थराली, लोकसभा प्रत्यशी अनिल बलूनी के समर्थन में किया रोड शो

चमोली। भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को एक बेहतरीन राजनीतिक सफर का अनुभव है। मुझे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को एक बेहतरीन राजनीतिक सफर का अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें अपना मत देकर आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर भी है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अपनी पार्टी और परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के लोग ऐसी परिवारवादी पार्टियों को भली-भांति जानते हैं। कांग्रेस को केवल सत्ता हासिल करने से मतलब है देश के विकास से नहीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार दंगाइयों के विरुद्ध कानून लेकर आई है। देवभूमि की शांति व्यवस्था को जो भी बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून का ही परिणाम है कि आज भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें