, ,

कोटद्वार में भीषण हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में शनिवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में शनिवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर सीधे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में ट्रक को धक्का लगा रहे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा सुबह सात बजे के करीब का बताया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त 40 साल के सोहन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी काशीपुर, 42 साल के अशोक पुत्र इंदर सिंह पता कचनार गोसाईं काशीपुर और 60 साल के स्वर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह पता मानपुर काशीपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

एसपी जया बलूनी ने बताया कि हादसे का कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं। मरने वाले तीनों लोग उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के रहने वाले थे।

लेखक के बारे में

2 responses to “कोटद्वार में भीषण हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें