देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोकसभा चुनाव से पहले एकदम से मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा क्यों दे दिया। मनीष खंडूरी के इस्तीफे को उनके एक पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।
मनीष खंडूरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूँ। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा के लिया गया है। गौर हो कि साल 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्होंने पौड़ी लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले उम्मीदवार की घोषणा से पहले कांग्रेस को आप उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रभावित होकर मनीष खंडूरी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
















One response to “लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जानें क्यों छोड़ दी मनीष खंडूरी ने पार्टी”