,

धामी कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में करीब 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। ऊर्जा विभाग के लेखा विवरण सदन के पटल पर रखने को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को सरकार ने मंजूरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में करीब 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। ऊर्जा विभाग के लेखा विवरण सदन के पटल पर रखने को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस बार उत्तराखंड में करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।

कैबिनेट के फैसले…

● ऊर्जा विभाग के 2022 का लेखा विवरण को सदन के पटल पर रखने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

● रेरा यानी रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

● पांच हजार वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि वाले फ्लैट में भी सेल्टर फंड जमा करने की व्यवस्था को मंजूरी दी गई।

● नई इंडस्ट्री पॉलिसी के तहत रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी पूरा देना होगा। बाद में 50 फीसदी स्टांप ड्यूटी वापिस कर दी जाएगी।

● जमरानी और सॉन्ग परियोजना के निर्माण कार्यों को मंजूरी। जिस भी जगह भूजल का उपयोग करने पेयजल योजना बनाई जाएगी। उस कैक्टमेंट एरिया में बोरिंग पर रोक।

● गैंगस्टर एक्ट में किया गया संशोधन। बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, जाली करेंसी, मानव तस्करी को भी किया गया शामिल।

● प्रदेश के सभी जिलों में मोबाइल लैब चलाई जाएगी। पहले चरण में चार जिलों में होगी इसकी शुरुवात।

● कला वर्ग के टीचर की नियुक्ति को बीएड अनिवार्य किया गया।

● संगीत शिक्षक के लिए संगीत प्रभाकर की डिग्री को 6 साल किया गया।

● एलटी टीचर का एक बार अंतर मंडलीय ट्रांसफर हो सकेगा।

● टीचर्स को यात्रा अवकाश देने के लिए वित्त और न्याय से परिक्षण कराया जाएगा।

● ग्राम विकास अधिकारी को दो महीने की ही ट्रेनिंग होगी जबकि पहले 6 महीने की होती थी। पहले कोई वेतन नही होता था लेकिन अब ट्रेनिंग के दौरान वेतन दिया जाएगा।

● बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अस्पताल बनकर हुआ तैयार, इक्विपमेंट टेंडर के लिए 7 दिन का दिया गया समय।

लेखक के बारे में

One response to “धामी कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए फैसले”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें